फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जल्द आने वाली है 22वीं किस्त, समय रहते पूरा करा लें ये काम वरना नहीं आएंगे खाते में पैसे

Fri, 16 Jan 2026 10:28 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 10:28 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 22vi Kist Kab Aayegi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का लाभ पाने के लिए आपको कुछ कार्य जल्द से जल्द स्कीम में करा लेने चाहिए। इनमें ई-केवाईसी, बैंक आधार लिंकिंग और फार्मर आईडी शामिल हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: Complete eKYC, Bank Aadhaar Link and Farmer ID To Avoid Payment Delay
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Yojana 22nd Installment News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत भारत सरकार देश के करोड़ों पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसे तीन बराबर किस्तों में दिया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना की अब तक 21 किस्तें जी की जा चुकी हैं। किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुछ कार्य कराने अनिवार्य कर दिए हैं। इनमें eKYC, बैंक खाते से आधार लिंक और किसानों के पास यूनिक Farmer ID का होना जरूरी है। ये न होने पर किसानों की अगली किस्त को रोका जा सकता है। इस कारण किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करा लें। 

PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: Complete eKYC, Bank Aadhaar Link and Farmer ID To Avoid Payment Delay
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment - फोटो : AdobeStock

कब खाते में आ सकती है 22वीं किस्त?

  • भारत सरकार हर चार महीनों में इस योजना की किस्त को ट्रांसफर करती है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त अगले फरवरी महीने में जारी कर सकती है।
  • सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई एलान अभी तक नहीं किया है। 
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: Complete eKYC, Bank Aadhaar Link and Farmer ID To Avoid Payment Delay
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment - फोटो : AdobeStock

क्यों जरूरी है स्कीम में ई-केवाईसी कराना 

  • सरकार ने इस योजना में e-KYC को अनिवार्य कर दिया है ताकि फर्जी लाभार्थियों को योजना से बाहर किया जा सके।
  • किसान पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर स्कीम में अपनी e-KYC करा सकते हैं।
  • अगर किसानों की eKYC पूरी नहीं होती है, तो उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: Complete eKYC, Bank Aadhaar Link and Farmer ID To Avoid Payment Delay
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment - फोटो : AdobeStock

क्यों जरूरी है आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कराना?

  • दूसरा जरूरी काम है बैंक खाते का आधार से लिंक कराना।
  • इस योजना की राशि सीधे DBT यानी (Direct Benefit Transfer) के जरिए खाते में भेजी जाती है।
  • अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या खाते में नाम, आधार और योजना के रिकॉर्ड में अंतर है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है।
  • किसान अपने बैंक में जाकर अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: Complete eKYC, Bank Aadhaar Link and Farmer ID To Avoid Payment Delay
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment - फोटो : AdobeStock

क्यों जरूरी है Farmer ID?

  • भारत सरकार ने इस बार कहा है कि वे किसान जिनके पास यूनिक फार्मर आईडी नहीं है, उनकी अगली किस्त को रोका जा सकता है।
  • फार्मर आईडी को किसान की डिजिटल पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
  • इसमें किसान की खेती और आमदनी की जानकारी होती है।
  • इससे यह तय होता है कि स्कीम का लाभ सही किसान तक पहुंच रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed