Laika Dog In Space: अमेरिका और सोवियत संघ के बीच 60 और 70 दशक के बीच स्पेस रेस में अपने आप को आगे रखने के लिए एक बड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही थी। ये वह दौर था जब स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में कई नई खोजों को अंजाम दिया जा रहा था। इसी सिलसिले में 3 नवंबर, 1957 अंतरिक्ष के इतिहास में काफी अहम दिन है क्योंकि इसी दिन सोवियत संघ ने स्पूतनिक-2 नामक एक अंतरिक्ष यान में लाइका नाम के एक डॉगी को भेजा था। यही नहीं लाइका ने स्पुतनिक 2 यान में बैठकर पृथ्वी के ऑर्बिट में अंतरिक्ष के चक्कर भी लगाए। इस मिशन के अंतर्गत सोवियत संघ यह जानने की कोशिश कर रहा था कि अगर अंतरिक्ष में किसी इंसान को भेजा जाए, तो वहां वह कितना सुरक्षित रहेगा और उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा? हालांकि, दुर्भाग्यवश लाइका जिंदा वापस लौटकर पृथ्वी पर नहीं आ सकी।
लाइका डॉगी: पहली बार एक श्वान को भेजा गया था अंतरिक्ष में, फिर हुई ऐसी घटना की बन गया इतिहास
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन