Exchange Damaged Currency: एक समय था जब सभी काम कैश के जरिए होते थे, क्योंकि कोई और विकल्प मौजूद नहीं था। कोई 10 रुपये की चीज लेनी हो या हजारों की, तो लोग कैश पर ही ज्यादा निर्भर नजर आते थे। पर अब वक्त बदल गया है और अब लोग ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा कर रहे हैं। जैसे- यूपीआई एप से। फिर चाहे एक रुपये की चीज लेनी हो या हजारों-लाखों की, लोग ऑनलाइन पेमेंट का ज्यादा इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। पर इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि लोग अब कैश बिल्कुल नहीं रखते। अब चीजें आसान हो गई है, इसलिए जब जरूरत होती है लोग एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं। पर जरा सोचिए कि अगर एटीएम से कटे-फटे नोट निकले, तो आप क्या करेंगे? शायद, आप इस बारे में न जानते हों, लेकिन यहां जान लीजिए कि आप इन नोटों को बैंक से बदलवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64edbc2cfe41eb5a620d5707","slug":"how-to-exchange-damaged-currency-withdrawal-from-atm-machine-follow-these-steps-2023-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक भी नहीं कर सकता मना: अगर एटीएम से निकले कटे-फटे नोट, तो ऐसे करवा सकते हैं एक्सचेंज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बैंक भी नहीं कर सकता मना: अगर एटीएम से निकले कटे-फटे नोट, तो ऐसे करवा सकते हैं एक्सचेंज
Tue, 29 Aug 2023 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Aug 2023 03:09 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से निकले हैं कटे-फटे नोट, तो ऐसे बदला सकते हैं।
- फोटो : Amar Ujala
एटीएम से निकले हैं कटे-फटे नोट, तो ऐसे बदला सकते हैं।
- फोटो : istock
आरबीआई का नियम है इसको लेकर
- दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने एक गाइडलाइन में साफतौर पर कहा है कि सभी बैंक (सरकारी और प्राइवेट) अपनी हर ब्रांच में बिनी किसी परेशानी के कटे-फटे या गंदे नोट बदलेंगे। बैंक अगर एटीएम से निकले नोट को बदलने से इंकार करता है, तो उसके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा इसमें जुर्माने का भी प्रावधान है, जिसके तहत बैंक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
एटीएम से निकले हैं कटे-फटे नोट, तो ऐसे बदला सकते हैं।
- फोटो : istock
कटे-फटे नोट बदलवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- सबसे पहले देखना है कि क्या आपके पास कटे-फटे नोट एटीएम से निकले हैं, अगर हां तो फिर आपको उस बैंक में जाना होगा जिस बैंक के एटीएम में आपको खराब नोट मिले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से निकले हैं कटे-फटे नोट, तो ऐसे बदला सकते हैं।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- बैंक जाकर आपको एक एप्लीकेशन लिखनी है
- इसमें आपको लिखना है कि आपको कौन से एटीएम से और कितने पैसे निकालने पर कितने कटे-फेट नोट आए यानी पूरी जानकारी देनी है
विज्ञापन
एटीएम से निकले हैं कटे-फटे नोट, तो ऐसे बदला सकते हैं।
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- लिखी हुई एप्लीकेशन के साथ आपको एटीएम से निकली स्लिप को लगाना होगा
- अगर ये स्लिप नहीं है, तो आप मोबाइल पर पैसे डेबिट होने वाले मैसेज की कॉपी को भी लगा सकते हैं
- इसके बाद आपके कटे-फटे नोट बदल दिए जाते हैं।