फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल जाएं: वरना आपका भी बंद हो सकता है यूट्यूब चैनल, जानें कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए

Thu, 10 Aug 2023 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Aug 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
Know why youtube can suspend your youtube channel
यूट्यूब चैनल बंद होने के कारण - फोटो : istock

Youtube Rules And Regulations: आपको कोई पुराने से पुराना या नया गाना सुनना हो, कॉमेडी शो, अपने पसंदीदा कोई शो, ब्लॉग देखने हो या अपने मनोरंजन के लिए कुछ और देखना हो, तो इसमें आपकी मदद यूट्यूब काफी अच्छे से कर सकता है। अपने कंप्यूटर, मोबाइल या टीवी में तक आप यूट्यूब का लुत्फ उठा सकते हैं। पर इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ आप वीडियो देखकर ही अपना मनोरंजन नहीं कर सकते। बल्कि, आप यूट्यूब पर अपना चैनल बनाकर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं और मौजूदा समय में काफी लोग ऐसा कर भी रहे हैं। वहीं, अगर आपका यूट्यूब पर पहले से चैनल है, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें और कुछ गलतियां करने से बचें। वरना आपका चैनल बंद तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण आपको यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है...

Know why youtube can suspend your youtube channel
यूट्यूब चैनल बंद होने के कारण - फोटो : istock

भूलकर न करें ये गलतियां, वरना बंद हो सकता है चैनल:-

पहली गलती

  • यूट्यूब पर आपका चैनल बंद न हो इसलिए आपको एक बात का खास ध्यान रखना होता है कि यूट्यूब के सभी नियमों का पालन करें। दरअसल, इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड करने से लेकर बाकी हर एक चीज के लिए नियम तय हैं। अगर आप किसी कारण इनकी अनदेखी करते हैं, तो आपको चेतावनी दी जाती है। पर इसके बाद भी अगर आप नहीं मानते हैं, तो आपके चैनल को बंद तक किया जा सकता है।
Know why youtube can suspend your youtube channel
यूट्यूब चैनल बंद होने के कारण - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • आप जब भी यूट्यूब के लिए वीडियो तैयार करें और जब उसे अपलोड करें, तो ये अच्छे से जांच कर लें कि इसमें कोई ऐसी सामग्री न हो जिससे आप बाद में दिक्कत में पड़ जाएं। दरअसल, आपके वीडियो में नफरत फैलाने वाली चीजें, धर्म, जाति को लेकर ऐसी कोई चीज न हो जिससे समाज में गलत मैसेज जाएं और स्थिति खराब हो। ऐसी स्थिति में आपके चैनल को बंद तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why youtube can suspend your youtube channel
यूट्यूब चैनल बंद होने के कारण - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • यूट्यूब पर आप कुछ भी अपलोड करने से बचें। जैसे- यहां गलती से भी पोनोग्राफी वाला कंटेंट न अपलोड करें। ऐसा करते ही आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। जबकि, यूट्यूब की तरफ से आपके चैनल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Know why youtube can suspend your youtube channel
यूट्यूब चैनल बंद होने के कारण - फोटो : istock

चौथी गलती

  • आप जब भी अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाएं, तो ऐसी कोई वीडियो तैयार न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो। अगर ऐसा होता है, तो आपके चैनल को दिक्कत हो सकती है। पहले चैनल पर स्ट्राइक आती है और इसके बाद आपके चैनल को बंद तक किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed