Smartphone Tips: एक समय था जब कॉल करने के लिए एसटीडी-पीसीओ जाना पड़ता था, लेकिन अब समय पूरी तरह बदल चुका है और अब लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन नजर आता है। इसके कई फायदे भी हैं, जैसे:- किसी से भी जब चाहें वॉइस या वीडियो कॉल पर बात हो जाती है, आप कोई भी जानकारी जब चाहें तब इंटरनेट की मदद से ले सकते हैं, बैंक समेत अन्य कई काम घर बैठे हो सकते हैं आदि। वहीं, स्मार्टफोन में लोगों की पर्सनल चीजें, जैसे- पर्सनल डाटा, चैट आदि होती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने स्मार्टफोन को दूसरे हाथो में न जाने दें, लेकिन अगर आपके पीठ पीछे कोई आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर भी लेता है, तो आप ये जान सकते हैं कि उसने क्या-क्या इस्तेमाल किया है। ये चेक करने का तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"64f5b48f3d3a232aef0e1de9","slug":"know-who-accessed-your-smartphone-follow-these-simple-steps-2023-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: चोरी छुपे आपके स्मार्टफोन में किसने क्या किया है इस्तेमाल? ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: चोरी छुपे आपके स्मार्टफोन में किसने क्या किया है इस्तेमाल? ऐसे लगाएं पता
Tue, 05 Sep 2023 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 05 Sep 2023 09:06 AM IST
विज्ञापन
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल
- फोटो : istock
ऐसे लगाएं पता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि किसी ने अगर आपके पीठ पीछे आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया है, तो उसने क्या यूज किया है?
- तो आप ये आसानी से जान सकते हैं, बस इसके लिए आपको एक सीक्रेट कोड की जरूरत पड़ेगी
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में डायल पैड खोलना है
- फिर यहां पर आपको *#*#4636#*#* कोड दर्ज करना है
- इसे दर्ज करने के बाद आपके सामने एक मेन्यू खुलेगा यानी टेस्टिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको इस सेटिंग के Usage Statistics यानी उपयोग सांख्यिकी पर जाना होगा
- यहां पर आपके सामने एक सूची आएगी
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपको कई एप नजर आएंगी
- ये वो एप हैं जिनका इस्तेमाल आपके स्मार्टफोन में हुआ है
विज्ञापन
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको दिख रही एप को शॉर्ट कर लेना है
- आपको शॉर्ट करके लास्ट टाइम यूज्ड एप करना है
- अब आपके सामने जो सबसे आखिरी एप आएगी, उसका इस्तेमाल सबसे आखिरी में हुआ है
- अगर आपने ये एप नहीं चलाई है, तो ये एप आपके पीठ पीछे किसी ने चलाई है और आप ये जानकारी यहां ले सकते हैं कि ये एप कितनी देर चलाई गई।