फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: अपने बुजुर्ग माता-पिता के लिए चुनना चाहते हैं सही हेल्थ इंश्योरेंस कवर स्कीम, तो जान लें ये बातें

Mon, 26 Sep 2022 12:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Keep These Things to Select Health Insurance Cover for Senior Citizen
Health Insurance - फोटो : Istock

Health Insurance: कोरोना महामारी के दौरान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं और कमजोर स्वास्थ्य के चलते कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ऐसे में इस महामारी ने लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बढ़ाने का काम किया है। वृद्धावस्था के दौरान लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं घेरने लगती हैं। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस का होना बहुत जरूरी है। अगर आपके घर में बुजुर्ग माता-मिता हैं। ऐसे में आपको उनका हेल्थ इंश्योरेंस जरूर कराना चाहिए। हेल्थ इंश्योरेंस भी फाइनेंशियल प्लानिंग का एक पार्ट है। अक्सर देखने को मिलता है कि किसी प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने पर हमारी बचत का सारा पैसा इलाज पर ही खर्च हो जाता है। ऐसे में एक बेहतर हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम आपको इन खर्चों से बचा सकती है। हालांकि, वृद्ध लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम को चुनते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखकर अपने माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते हैं। ऐसे में आपको इंश्योरेंस क्लेम करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Keep These Things to Select Health Insurance Cover for Senior Citizen
Health Insurance - फोटो : अमर उजाला

अगर आप अपने बुजुर्ग माता पिता के लिए एक अच्छी हेल्थ कवर स्कीम को खरीदने जा रहे हैं, तो इस विषय में आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। अपने बुजुर्ग माता-पिता के लिए उन हेल्थ केयर इंश्योरेंस को खरीदना चाहिए, जिनमें आपको ज्यादा संख्या में अस्पतालों के नेटवर्क का ऑप्शन मिलता है। 

Keep These Things to Select Health Insurance Cover for Senior Citizen
Health Insurance - फोटो : Istock

आपको ऐसी सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का चयन करना चाहिए, जिनमें नो-क्लेम बोनस का लाभ शामिल होता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि उम्र बढ़ने के बाद हेल्थ इंश्योरेंस भी महंगा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep These Things to Select Health Insurance Cover for Senior Citizen
Health Insurance - फोटो : Istock

ऐसे में आप लाइफटाइम रिन्यूअल के साथ स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बुजुर्ग माता-पिता के लिए प्री-पीईडी प्लान ले सकते हैं। पहले से मौजूद बीमारियों के लिए वेटिंग पीरियड वृद्ध नागरिकों के लिए इंश्योरेंस खरीदते समय काफी जरूरी पहलू है। 

विज्ञापन
Keep These Things to Select Health Insurance Cover for Senior Citizen
Health Insurance - फोटो : Istock

अब डायबिटीज, हृदय संबंधी जैसी बीमारियां कई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में पहले दिन से शामिल हो रही हैं। अगर आप अपने माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed