फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: घर की दीवारों पर कील लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता बड़ा नुकसान

Fri, 27 Sep 2024 07:46 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 27 Sep 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Keep these things in mind while putting nails on the walls know in hindi
यहां जानें दीवारों पर कील लगाने का सही तरीका - फोटो : Adobe Stock

How To Put Nails On Wall: घर की दीवारों पर चाहे कोई फ्रेम टांगना हो या फिर कोई अन्य सजावट का सामान लगाना हो इसके लिए दीवारों पर कील की जरूरत होती है। वैसे तो कील लगाना एक बेहद साधारण काम है, लेकिन फिर भी कील लगाते समय कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार दीवारें खराब हो जाती हैं, तो कई बार कील ही टेढ़ा हो जाता है। इसलिए कील लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप सही तरीके से कील नहीं लगाते हैं तो इससे न सिर्फ दीवारों को नुकसान पहुंच सकता है बल्कि आपके दीवार की सुंदरता भी कम हो सकती है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Keep these things in mind while putting nails on the walls know in hindi
दीवारों पर कील लगाना - फोटो : Adobe Stock
कील लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें-
  • कभी भी दीवारों पर डायरेक्ट कील नहीं लगानी चाहिए। हमेशा ड्रिल करने के बाद ही कील लगानी चाहिए। अगर दीवार पर पीओपी लगा हुआ है तब तो भूलकर भी बिना ड्रिल के कील नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से दीवार साफ-सुथरा भी दिखता है और अंदर की मजबूती भी बरकरार रहती है।
Keep these things in mind while putting nails on the walls know in hindi
बीना ड्रील नहीं लगानी चाहिए कील - फोटो : Adobe Stock
  • कभी भी दीवार पर ड्रिल करने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि जिस स्थान पर ड्रिल कर रहे हैं वहां पर बीम या कोई पिलर तो नहीं है। ऐसा करने से दीवार और घर की मजबूती प्रभावित नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- Iron Cleaning Tips: जली हुई प्रेस को ऐसे करें साफ, चंद मिनटों में नए जैसा हो जाएगा प्रेस का निचला हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these things in mind while putting nails on the walls know in hindi
जोड़ या दरार वाले स्थान पर कील लगाने से बचें - फोटो : Adobe Stock
  • कील को हमेशा जोड़ या दरार वाले स्थान पर लगाने से बचना चाहिए। अगर जोड़ या दरार पर कील लगाते हैं तो इससे दीवार और कमजोर होने लगता है, ये बड़े नुकासन का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन
Keep these things in mind while putting nails on the walls know in hindi
दीवारों पर कील लगाना - फोटो : Amar Ujala
  • कील को हमेशा दीवार के लंबवत लगानी चाहिए। ऐसा करने से कील की मजबूती भी बनी रहती है, और जिस सामान को हम टांगते हैं वो भी सुरक्षित रहता है। दीवारों पर कील लगाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपनी दीवारों को और कील पर टांगे हुए सामान को नुकसान पहुंचाने से बचा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed