फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पुरानी गाड़ी खरीदते समय न करें ये गलतियां, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Wed, 03 Jul 2024 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 03 Jul 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying An Old car scooty or bike check here
पुरानी गाड़ी खरीदते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Tips For Second Hand Vehicle in Hindi: अपनी सुविधा के लिए लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास खुद का वाहन हो। कोई बाइक-स्कूटी खरीदना पसंद करता है तो कोई कार, लेकिन ये बात सभी जानते हैं कि आज के समय में नए वाहन के लिए कितने पैसे चाहिए? कार को तो छोड़िए, अब तो बाइक-स्कूटी के लिए भी लाखों रुपये खर्च करने पड़ जाते हैं। इसलिए कई लोग तो नए की जगह पुराने वाहन को खरीदना पसंद करते हैं। इससे उनके काफी पैसे बच जाते हैं, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप पुराने वाहन को खरीदते समय कुछ गलतियां करते हैं तो यकीन मानिए आपको बाद में सिर्फ पछतावा हो सकता है और आपके काफी पैसे खर्च भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पुराने वाहन को खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Keep These Things In Mind While Buying An Old car scooty or bike check here
पुरानी गाड़ी खरीदते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock

पुरानी गाड़ी खरीदते समय न करें ये गलतियां:-

नंबर 1

  • अगर आप कोई भी पुराना वाहन खरीद रहे हैं तो कोशिश करें कि अकेले न जाएं। आप अपने साथ किसी मैकेनिक को ले जा सकते हैं, क्योंकि उन्हें गाड़ी के इंजन की समझ होती है और वे आपको गाड़ी को देखकर ये बता सकते हैं कि आपको ये लेनी चाहिए या नहीं। गाड़ी में कमी होने पर आपको आगे दिक्कत हो सकती है। इसलिए मैकेनिक से चेक जरूर करवाएं।
Keep These Things In Mind While Buying An Old car scooty or bike check here
पुरानी गाड़ी खरीदते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप कोई पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं तो सिर्फ गाड़ी को ही न देखें। बल्कि, गाड़ी के पेपर्स जरूर चेक करें। देखें कि गाड़ी की आरसी, पीओसी, इंश्योरेंस जैसे बाकी पेपर हैं या नहीं। अगर गाड़ी में पेपर्स की कोई दिक्कत हो तो ऐसी गाड़ी को खरीदने से बचें। वरना आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying An Old car scooty or bike check here
पुरानी गाड़ी खरीदते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • गाड़ी खरीदते समय एक और बात का विशेष ध्यान रखें और वो ये कि आपको देखना है कि आप जिस गाड़ी को ले रहे हैं उस पर कोई चालान तो नहीं है। अगर है तो गाड़ी मालिक को उसे भरने को कहें। साथ ही एक लैटर बनवा लें जिसमें तारीख सहित ये जरूर लिखवा लें कि अब आप ये गाड़ी खरीद रहे हैं और इससे पहले के चालान गाड़ी मालिक के और नए चालान आपके होंगे।
विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Buying An Old car scooty or bike check here
पुरानी गाड़ी खरीदते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • अब जब आपको गाड़ी पसंद आ चुकी है, पेपर्स पूरी तरह सही हैं आदि। तो ऐसे में आपको गाड़ी को अपने वहां लाने से पहले उसमें इंजन ऑयल जरूर चेक कर लेना चाहिए। कई बार गाड़ी लंबे समय से खड़ी होती है और उसकी सर्विस भी नहीं होती। ऐसे में अगर उसमें इंजन ऑयल नहीं हआ और आप गाड़ी चलाकर ले गए तो गाड़ी का इंजन सीज तक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed