Ayushman Card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें ये दोनों ही अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं को चलाने के पीछे का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक इनका लाभ पहुंचाना होता है। इनमें रोजगार से लेकर पेंशन जैसी कई जरूरी योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना'। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिनसे फिर कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। लेकिन इन सबके बीच आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर जालसाज ठगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसलिए आपको इस कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान देना है। तो चलिए इन बातों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63218a636587c31f052814c5","slug":"keep-3-things-to-avoid-online-fraud-during-ayushman-bharat-card-yojana-online-apply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार, बचने के लिए इन तीन बातों को कभी न भूलें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार, बचने के लिए इन तीन बातों को कभी न भूलें
Wed, 14 Sep 2022 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : iStock
इन तीन बातों को कभी न भूलें:-
किसी को बैंक खाते की जानकारी न दें
- आजकल जालसाज कई तरीके ढूंढते हैं, जिनसे वो लोगों को ठगने का काम करते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
- इसलिए आप जब भी इस कार्ड के लिए आवेदन करें, तो आपको ध्यान देना है कि इसमें आपको किसी को भी अपनी बैंक की गोपनीय जानकारी नहीं देनी है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि आप ठगी के शिकार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
फर्जी केवाईसी से बचकर
- आयुष्मान कार्ड के नाम पर फर्जी केवाईसी करवाने का खेल भी जालसाज खेल रहे हैं। लेकिन आपको समझदार बनते हुए इससे सावधान रहना है। अगर आपके पास कॉल, मैसेज या किसा अन्य तरीके से केवाईसी करवाने के लिए कोई लिंक आता है, तो इसे न खोलें क्योंकि ये लिंक फर्जी होते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
अनजाने लिंक से सावधान
- जालसाज आपको व्हाट्सएप, ईमेल या मैसेज के जरिए कोई लिंक भेज सकते हैं, जिसमें बिना किसी दस्तावेज के आयुष्मान कार्ड बनाने जैसी कई लुभावनी बातें हो सकती हैं। लेकिन आपको इन लिंक से सावधान रहना है, क्योंकि इनके जरिए जालसाज आपको ठग सकते हैं।