Kedarnath Helicopter Booking Process: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालय की गोद में स्थित बाबा केदारनाथ का धाम, करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। केदारनाथ धाम जाने के लिए सोनप्रयाग से लगभग 16 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करनी होती है। यहां तक पहुंचना कई लोगों के लिए कठिन होता है। ऐसे में हेलीकॉप्टर सेवा एक सुविधाजनक विकल्प है। अगर आप भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करनी होती है।
सोनप्रयाग केदारनाथ यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से केदारनाथ धाम जाने के लिए कोई मोटर गाड़ी नहीं चलती है। अब यहां से आप या तो पैदल जा सकते हैं या हेलीकॉप्टर से जाना होता है। हालांकि हेलीकॉप्टर सेवाएं सीधे सोनप्रप्रयाग से संचालित नहीं होती, लेकिन आसपास के कुछ स्थानों पर बने हेलीपैड से उड़ानें भरी जाती हैं। आइए इसकी बुकिंग की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
2 of 5
केदारनाथ मंदिर
- फोटो : Adobe Stock
हेलीकॉप्टर बुकिंग की प्रक्रिया
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग का सबसे सरल तरीका ऑनलाइन माध्यम है। इसके लिए आपको आधिकारिक और सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ही बुकिंग करनी होगी।
हेलीकॉप्टर बुकिंग से पहले, उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। इस पंजीकरण से आपको एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर या ग्रुप आईडी मिलेगा, जो हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए जरूरी है। पंजीकरण के दौरान अपनी यात्रा की तारीख, व्यक्तिगत विवरण और वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट) प्रदान करें।
3 of 5
केदारनाथ मंदिर
- फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए एकमात्र अधिकृत वेबसाइट IRCTC की heliyatra.irctc.co.in है। किसी अन्य वेबसाइट या एजेंट के माध्यम से बुकिंग करने से बचें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है।
IRCTC हेलीयात्रा वेबसाइट पर जाएं और अपने चारधाम रजिस्ट्रेशन नंबर/ग्रुप आईडी के साथ लॉगिन करें। हेलीपैड, तारीख और समय चुनें: सोनप्रयाग के नजदीक सिरसी (9 किमी), फाटा (16 किमी), या गुप्तकाशी (20 किमी) हेलीपैड में से चुनें। अपनी यात्रा की तारीख और उपलब्ध समय स्लॉट (जैसे 6:30 AM से 11:10 AM के बीच) का चयन करें।
4 of 5
केदारनाथ मंदिर
- फोटो : Adobe Stock
सभी यात्रियों का नाम, उम्र, वजन और पहचान पत्र विवरण दर्ज करें। ध्यान रहे कि प्रति यात्री अधिकतम 5 किलो के एक हैंडबैग ले जाने की अनुमति है। टिकट की कीमत (यह हेलीपैड के अनुसार भिन्न हो सकती है, लगभग 5000-7740 रुपये राउंड ट्रिप, सिरसी से लगभग 2399-3200 रुपये एक तरफ) का भुगतान ऑनलाइन करें। बुकिंग सफल होने पर बुकिंग कन्फर्मेशन और टिकट आपके ईमेल पर प्राप्त होगा।
5 of 5
केदारनाथ मंदिर
- फोटो : Adobe Stock
कब से शुरू होगी जून महीने की बुकिंग
जून माह में केदारनाथ की हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सात मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आईआरसीटीसी ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इससे पहले 31 मई तक की बुकिंग खोली गई थी जो कि मांग ज्यादा होने के कारण केवल पांच मिनट के भीतर फुल हो गई थी। इसलिए, यदि आप जून या उसके बाद यात्रा करना चाहते हैं, तो बुकिंग शुरू होते ही जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करवा लें।