फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ विशेष: अपने जीवन साथी का नाम जोड़ें इस सरकारी स्कीम में, हर महीने मिलते रहेंगे 5 हजार रुपये

Fri, 10 Oct 2025 08:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Oct 2025 08:21 AM IST
सार

Karwa Chauth 2025 Investment Plan Kya Hai: अगर आप भी आज के दिन यानी करवा चौथ के मौके पर अपने जीवन साथी को कोई उपहार देना चाहते हैं, तो आप अटल पेंशन योजना से उनका नाम जोड़ सकते हैं। इसके फायदों के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Special investment Apply for Atal Pension Yojana and Get ₹5000 Monthly Pension Check steps
करवा चौथ पर पार्टनर के लिए करें अटल पेंशन योजना में निवेश। - फोटो : Amar Ujala

Karwa Chauth 2025 Special investment Plan Of Couples: आज 10 अक्तूबर 2025 को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह से रात तक रखे जाने वाले इस व्रत में चंद्रमा की पूजा होती है और उसके बाद ही महिलाएं अपने व्रत का समापन करती हैं। वहीं, आज के इस दौर में पति अपनी पत्नियों को तोहफे भी देते हैं।

कोई साड़ी, तो कोई गोल्ड और कोई अपनी पत्नी की कोई मनपसंदीदा चीज गिफ्ट करता है आदि। इसी क्रम में अगर आप भी अपने लाइफ पार्टनर को कुछ तोहफा इस करवा चौथ देना चाहते हैं, तो आप उनका नाम एक सरकारी स्कीम से जोड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी सरकारी योजना है और इसके फायदे क्या-क्या हैं। आगे आप इस योजना के बारे में जान सकते हैं...

Karwa Chauth 2025 Special investment Apply for Atal Pension Yojana and Get ₹5000 Monthly Pension Check steps
करवा चौथ पर पार्टनर के लिए करें अटल पेंशन योजना में निवेश। - फोटो : Adobe Stock

क्या है ये सरकारी योजना?

  • दरअसल, इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जो आपको आपके बुढ़ापे में आर्थिक मदद कर सकती है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है, जो आपकी उम्र के हिसाब से काफी कम होता है। इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 1 से लेकर 5 हजार रुपये (जैसा प्लान आप चुनेंगे, उस हिसाब से) तक की पेंशन मिलेगी।
Karwa Chauth 2025 Special investment Apply for Atal Pension Yojana and Get ₹5000 Monthly Pension Check steps
करवा चौथ पर पार्टनर के लिए करें अटल पेंशन योजना में निवेश। - फोटो : Adobe Stock

कैसे और कितना करना है निवेश और कब मिलेगा लाभ?

  • सबसे पहले समझ लेते हैं कि आपको इस योजना में निवेश कैसे करना है। इस अटल पेंशन योजना में उम्र के हिसाब से ही निवेश होता है। जैसे, अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है तो आपको हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे और फिर 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी तरह बाकी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Special investment Apply for Atal Pension Yojana and Get ₹5000 Monthly Pension Check steps
करवा चौथ पर पार्टनर के लिए करें अटल पेंशन योजना में निवेश। - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि कौन इस योजना से जुड़ सकता है, तो जान लें कि जो लोग भारत के नागरिक हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, जो लोग टैक्स नहीं भरते हैं आदि। अगर आप इस कैटेगरी में हैं, तो आप अपने जीवनसाथी के नाम पर इस योजना में निवेश कर सकते हैं जिससे आपको बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत से बचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Special investment Apply for Atal Pension Yojana and Get ₹5000 Monthly Pension Check steps
करवा चौथ पर पार्टनर के लिए करें अटल पेंशन योजना में निवेश। - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें अप्लाई?

  • आपको अगर इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो अपने बैंक की ब्रांच मे जाएं और संबंधित अधिकारी से मिलें
  • वे आपका आवेदन फॉर्म भरते हैं और आपकी केवाईसी होती है
  • फिर आपको पेंशन प्लान चुनना होता है कि आपको हर महीने 1 से 5 हजार रुपये के बीच में कौन सा प्लान चाहिए
  • इसके बाद आपका बैंक खाते योजना से लिंक किया जाता है और फिर आपका आवेदन हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed