फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Future Of Employment: चैटजीपीटी ऐसे छीन रहा नौकरियां, फटाफट करें ये काम

Fri, 23 Jun 2023 01:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
Jobs In The Age Of Artificial Intelligence And Future Of Employment
Ai Vs Humans - फोटो : iStock

Jobs In The Age Of Artificial Intelligence: जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास को एक नई रफ्तार मिल गई है। चैटजीपीटी, गूगल बार्ड, बिंग एआई से लेकर मिडजर्नी जैसे सॉफ्टवेयर जो इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे सभी जनरेटिव एआई सिस्टम पर काम कर रहे हैं। हाल ही में ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में जिक्र किया कि कैसे एआई आने के बाद दुनिया भर में एक प्रोडक्टिविटी बूम आने वाला है।



गोल्डमैन एंड सैक्श की एक रिपोर्ट की मानें, तो जनरेटिव तकनीक के इजाद होने के बाद ग्लोबल जीडीपी सात फीसदी तक बढ़ सकती है। हालांकि, एआई के इस नए युग की शुरुआत होने के बाद से संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले समय में बड़े पैमाने पर नौकरियां जा सकती हैं। गोल्डमैन सैक्श के मुताबिक निकट भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 30 करोड़ो नौकरियों को रिप्लेस कर सकता है। 

Jobs In The Age Of Artificial Intelligence And Future Of Employment
ChatGPT AI Prompt Engineer - फोटो : Istock

हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने के बाद बड़े पैमाने पर नौकरियां तो जाएंगी। वहीं उसी के समानांतर कई नए रोजगार के विकल्प भी खुलेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको उन रोजगार के विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि एआई आने के बाद खुलने वाले हैं। 

Jobs In The Age Of Artificial Intelligence And Future Of Employment
AI And Human Intelligence - फोटो : Istock

Machine Learning Engineer

मशीन लर्निंग इंजीनियर ऐसे अल्गोरिदम बनाने का काम करता है, जिसकी मदद से मशीन डाटा की मदद से सीखती है और उस पर काम करती है। ऐसे में आने वाले समय में इस क्षेत्र में नौकरियों की बंपर संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jobs In The Age Of Artificial Intelligence And Future Of Employment
Pause Giant AI Experiment Open Latter - फोटो : Istock

AI Ethicist

AI Ethicist का काम यह तय करना होता है कि जिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का निर्माण किया गया है। वह नैतिक ढंग से अपने काम को संपूर्ण कर रहा है या नहीं। उसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव (AI Biasness) तो नहीं है।

विज्ञापन
Jobs In The Age Of Artificial Intelligence And Future Of Employment
AI Future Explained - फोटो : Istock

इसके अलावा एआई इंटरफेस डिजाइनर, एआई प्रोडक्ट मैनेजर, ह्यूमन-मशीन टीमिंग मैनेजर, साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट, एआई बिजनेस स्टैटेजिस्ट, एआई ट्रेनर, रोबोटिक इंजीनियर और कई दूसरे क्षेत्रों में भी रोजगार के नए विकल्प खुलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed