फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips: चूहों से अगर आप भी हैं परेशान, तो इन चार तरीकों से बिना मारे भगा सकते हैं घर से बाहर

Fri, 23 Jun 2023 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Jun 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
Tips to get rats out of house without killing follow these tips
चूहों को घर से भगाने का तरीका - फोटो : Amar Ujala

Tips: लगभग हर कोई अपने घर को साफ रखता है। रोजाना घरों की सफाई की जाती है, लेकिन फिर भी घर में कई बार कॉकरोच या अन्य कीड़े-मकोड़े आकर गंदगी फैलाते हैं। ऐसे में लोग इनका सफाया करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा एक और चीज है जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं और वो है चूहा। ये घर में आकर काफी नुकसान पहुंचाता है। कपड़े और पेपर जैसी चीजें काट देता है। इससे कई बार लोगों की कोई महंगी चीज तक खराब हो जाती है और उनका बड़ा नुकसान तक हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में चूहों से परेशान हैं, तो आप कुछ तरीकों को अपनाकर चूहों को बिना मारे घर से बाहर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Tips to get rats out of house without killing follow these tips
चूहों को घर से भगाने का तरीका - फोटो : Istock

इन तरीकों से भगा सकते हैं चूहे को:-

नंबर 1

  • अगर आप चूहे को घर से भगाना चाहते हैं और वो भी बिना मारे, तो आप पुदीने की मदद ले सकते हैं। दरअसल, चूहों को पुदीने की महक पसंद नहीं होती। इसलिए घर में जहां पर भी आपको चूहे दिखते हैं, वहां आप पुदीना रख सकते हैं। इससे चूहे को बिना मारे आप घर से बाहर भगा सकते हैं।
Tips to get rats out of house without killing follow these tips
चूहों को घर से भगाने का तरीका - फोटो : iStock

नंबर 2

  • आप फिटकरी की मदद से भी बिना मारे चूहे को घर से बाहर भगा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले फिटकरी के पाउडर का एक घोल बना लेना है। इसके बाद जहां पर भी आपको घर में चूहे दिखते हैं या जहां वो छुपते हैं। वहां पर इस तैयार किए हुए घोल को छिड़क दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to get rats out of house without killing follow these tips
चूहों को घर से भगाने का तरीका - फोटो : istock

नंबर 3

  • चूहे को भगाने के लिए आप पिंजरे का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें एक चीज जोड़ दीजिए जिससे चूहे फिर भाग सकते हैं। आपको करना ये है कि जो रोटी आप पिंजरे में लगाते हैं उसमें आपको पहले रोटी को दही में भीगा लेना है और फिर उसे पिंजरे में लगा देना है। इससे चूहा रोटी की तरफ जल्दी खींचा चला आता है जिससे फिर वो पिंजरे में फंस जाएगा।
विज्ञापन
Tips to get rats out of house without killing follow these tips
चूहों को घर से भगाने का तरीका - फोटो : iStock

नंबर 4

  • चूहों को कपूर की गंध भी बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसलिए आपके घर में अगर चूहे हैं तो आप घर के कोनों में कपूर के टुकड़े रख सकते हैं। ऐसा करने से चूहे परेशान होने लगते हैं और वो घर से बाहर भाग जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed