देश में लंबे समय से लोग आईपीएल का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आईपीएल शुरू होने में अब महज कुछ ही घंटे बचे हैं। आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा। अगर आप मैच की स्ट्रीमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके पास डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के उन खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बातने वाले हैं, जिनमें आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डेली डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा आपको इसमें SMS की सुविधा के साथ जियो के दूसरे एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के क्रिकेट रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -
Jio Cricket Pack: सस्ते में देखना चाहते हैं आईपीएल के मैच, तो ये हैं जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन