काले धन पर लगाम लगाने के लिए साल 2016 में केंद्र सरकार ने नोटबंदी की थी और नए नोट जारी किए थे। इसके बाद से उम्मीद की जा रही थी कि मार्केट से जाली नोट बंद हो जाएंगे। लेकिन शातिर अपराधियों ने नए रुपयों के भी जाली नोट भी तैयार कर लिए। ये जाली नोट हुबहू असली रुपयों की तरह लगते हैं। अगर इन्हें ध्यान से न देखा जाए तो कोई भी धोखा खा सकता है। ऐसे में आपके पास जब भी 500 के नोट आएं तो इन्हें तुरंत ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। हालांकि, इन असली और नकली नोटों में इतना बारीक फर्क होता है कि इसे आसानी से पहचाना आम आदमी के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 500 के नोट को पहचानने के कुछ तरीकों के बारे में बताया गया है, जिन्हें फॉलो करके आप असली और नकली नोट की पहचान कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे 500 रुपये के नोट को आसानी से पहचान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623ec05adf27796874053aff","slug":"how-to-identify-if-500-rupees-note-fake-or-real-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fake Note Alert: कहीं आपकी जेब में रखा 500 रुपये का नोट नकली तो नहीं? मिनटों में ऐसे करें असली-नकली की पहचान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fake Note Alert: कहीं आपकी जेब में रखा 500 रुपये का नोट नकली तो नहीं? मिनटों में ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Sat, 26 Mar 2022 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
असली और नकली नोट में पहचान करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असली और नकली नोट में पहचान करने का तरीका
- फोटो : istock
500 रुपये के नकली नोट को पहचनाने का ये रहा तरीका
- अगर आप 500 रुपये के नोट को लाइट के सामने रखेंगे, तो खास जगहों पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा। इसके अलावा इस नोट को अगर आप आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखेंगे, तब भी कुछ खास जगहों पर आपको 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
असली और नकली नोट में पहचान करने का तरीका
- फोटो : istock
कलर बदलता है
- वहीं, अगर आप 500 रुपये के नोट को हल्का मोड़ेंगे, तो सिक्योरिटी थ्रीड का रंग हरे से नीले कलर में बदलता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
असली और नकली नोट में पहचान करने का तरीका
- फोटो : istock
- जबकि इसके अलावा पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
विज्ञापन
असली और नकली नोट में पहचान करने का तरीका
- फोटो : istock
- 500 रुपये के नोट पर उसकी छपाई का साल लिखा रहता है। स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट रहता है। सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है और भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की पिक्चर प्रिंट की गई है। इसके अलावा देवनागरी में 500 रुपये प्रिंट किया गया है। अगर आपको किसी 500 रुपये के नोट में इनमें से एक भी चिन्ह नहीं दिखाई देता है, तो इसका मतलब आपका नोट जाली हो सकता है।