फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: गाय खरीदने पर सरकार दे रही है 90 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानिए क्या है स्कीम

Fri, 02 Jun 2023 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Government Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Registration Process, Benefits Know All Details Here
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana - फोटो : Istock

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान कई तरह की आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको झारखंड सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। झारखंड सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है। पशुपालन एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कमाई की असीम संभावनाएं छिपी हैं। ऐसे में किसान खेती किसानी करने के अलावा पशुपालन से भी अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। इससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। इसी को देखते हुए झारखंड सरकार राज्य में रह रहे किसानों को गाय खरीदने पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Jharkhand Government Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Registration Process, Benefits Know All Details Here
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana - फोटो : istock

आज हम आपको झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पशुधन विकास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार पशुपालन के लिए गाय खरीदने पर 90 प्रतिशत तक खर्चा वहन कर रही है।

Jharkhand Government Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Registration Process, Benefits Know All Details Here
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana - फोटो : istock

झारखंड सरकार इस स्कीम के अंतर्गत राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना चाहती है। इसी वजह से राज्य में दुधारू गाय खरीदने पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। 

Indian Railways: ट्रेन टिकट कैंसिल किए बिना भी बदल सकते हैं यात्रा की तारीख, जानिए क्या है नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Jharkhand Government Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Registration Process, Benefits Know All Details Here
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana - फोटो : istock

ऐसे में झारखंड में रहने वाले किसानों को गाय खरीदने के लिए महज 10 प्रतिशत राशि का भुगतान खुद से करना होगा बाकि 90 प्रतिशत राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी। 

विज्ञापन
Jharkhand Government Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Registration Process, Benefits Know All Details Here
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana - फोटो : iStock

अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां से आप आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed