फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन टिकट कैंसिल किए बिना भी बदल सकते हैं यात्रा की तारीख, जानिए क्या है नियम

Thu, 01 Jun 2023 12:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways: How To Change Date And Class In Indian Railway Ticket Before Journey
Indian Railways - फोटो : iStock

Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों यात्री भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन की संज्ञा भी दी जाती है। भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए टिकट लेना जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि यात्री सफर करने से पहले अपने ट्रेन टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। वहीं जब सफर का समय आता है, तो यात्रा की प्लानिंग बदल जाती है और उन्हें किसी और दिन यात्रा करने की योजना बनाना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्री जानकारी के अभाव में अपनी ट्रेन टिकट को कैंसिल करा देते हैं। वहीं आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक शानदार नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप ट्रेन टिकट कैंसिल कराए बिना अपनी यात्रा की तारीख को बदल सकते हैं।

Indian Railways: How To Change Date And Class In Indian Railway Ticket Before Journey
Indian Railways - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे की रूल बुक के मुताबिक आप अपनी कंफर्म टिकट पर यात्रा की डेट को बदल सकते हैं। अपनी यात्रा की डेट को बदलने के लिए आपको ट्रेन छूटने से करीब 48 घंटे पहले अपनी टिकट को रिजर्वेशन काउंटर पर सरेंडर करना है। 

Indian Railways: How To Change Date And Class In Indian Railway Ticket Before Journey
Indian Railways - फोटो : Istock

इसके बाद आपको वहीं पर नई डेट के लिए अप्लाई करना है। यहां आपको क्लास अपग्रेड करने का भी ऑप्शन मिलता है। एप्लीकेशन देने के बाद आपकी डेट और क्लास को बदल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: How To Change Date And Class In Indian Railway Ticket Before Journey
Indian Railways - फोटो : Istock

इस बात का ध्यान रखें कि डेट बदलने पर किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं क्लास बदलने पर आपको उस क्लास के मुताबिक किराये का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
Indian Railways: How To Change Date And Class In Indian Railway Ticket Before Journey
Indian Railways - फोटो : Istock

इस आसान तरीके को अपनाकर आप आसानी से यात्रा का प्लान बदलने पर डेट में बदलाव कर सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed