Ayushman Card Fee: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें कई तरह की ऐसी योजनाएं भी हैं जिनमें आर्थिक मदद की जाती है। जबकि, कई योजनाओं के जरिए आर्थिक मदद तो नहीं लेकिन अलग तरह की मदद करने का प्रावधान है। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
{"_id":"685a3d611358bd809c010ef9","slug":"is-there-a-fee-for-making-ayushman-card-free-mein-kaise-banaen-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए देने पड़ते हैं पैसे या नहीं? आवेदन से पहले यहां जान लें ये जरूरी बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए देने पड़ते हैं पैसे या नहीं? आवेदन से पहले यहां जान लें ये जरूरी बात
Tue, 24 Jun 2025 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:23 AM IST
सार
Ayushman Card Free Mein Kaise Banaen: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और सीएससी सेंटर से इसे बनवा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनता है या इसके लिए कोई शुल्क देय होता है।
विज्ञापन
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पैसे लगते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पैसे लगते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से कितना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। इस कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये तक का कवर मिलता है यानी कार्डधारक साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इस इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है और इस योजना के तहत कई सारी बीमारियां कवर हैं जिनका मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पैसे लगते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
- अगर आपको ऑनलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं
- आप चाहें तो आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पैसे लगते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन भी है तरीका
- अगर आप ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पैसे लगते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या कोई शुल्क देना होता है?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो जान लें कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किसी को भी किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है, क्योंकि सरकार द्वारा ये आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपसे कोई पैसे मांगे तो आप उसकी शिकायत आयुष्मान भारत कार्ड के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कर सकते हैं।