आजकल कई घरों में लोग खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल या कुर्सी की जगह बिस्तर का सहारा लेने लगे हैं। टीवी देखते हुए खाना हो या काम करते-करते कुछ खा लेना हो, बिस्तर सबसे आसान जगह लगती है। कभी-कभार ऐसा हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर रोज बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत है तो इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
Late-Night Eating Impact:
- फोटो : AI
बिस्तर पर बैठ कर खाना कितना है सही?
सबसे पहली परेशानी खाने के छोटे-छोटे टुकड़ों की है। बिस्कुट, नमकीन, ब्रेड या चावल जैसी चीजों के कण चादर और गद्दे के बीच चले जाते हैं। कई बार ये दिखाई भी नहीं देते। अगर बिस्तर की नियमित सफाई न हो तो गद्दे और चादर में गंदगी जमा होती रहती है। ऐसे में न केवल चादर गंदी होती है, बल्कि उसे बदलने का काम भी बढ़ जाता है।
3 of 5
Late-Night Eating Impact:
- फोटो : AI
कपड़ों में भी लग जाते हैं दाग
खाने के साथ गिरने वाली नमी भी परेशानी बढ़ा सकती है। चाय, दूध, दाल या ग्रेवी जैसी चीज बिस्तर पर गिर जाए और तुरंत साफ न हो तो कपड़े में दाग और गंध रह सकती है। नमी लंबे समय तक बनी रहे तो गद्दे के अंदर भी सीलन की समस्या हो सकती है।
4 of 5
Night Eating Syndrome
- फोटो : AI
सीने में जलन की भी हो सकती है परेशानी
एक और बात है खाने की आदत और बैठने का तरीका। बिस्तर पर अक्सर लोग आराम से टेक लगाकर या आधे लेटकर खाना शुरू कर देते हैं। इस तरह खाने से कुछ लोगों को पेट भारी लग सकता है या सीने में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। खासकर जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या रिफ्लक्स की समस्या रहती है, उनके लिए खाना खाने के तुरंत बाद लेटना ठीक नहीं माना जाता।
5 of 5
Night Eating Syndrome
- फोटो : AI
सफाई भी है जरूरी
इसके अलावा बिस्तर पर खाना खाने से सोने की जगह और खाने की जगह के बीच साफ-सफाई का फर्क भी कम हो जाता है। बाहर से आए कपड़े, हाथों की गंदगी और खाने के कण एक ही जगह जमा होते रहते हैं। इससे बिस्तर को साफ रखना मुश्किल हो सकता है। अगर कभी मजबूरी में बिस्तर पर खाना पड़े तो खाने के बाद चादर को झाड़ने के बजाय खाने के कणों को अच्छी तरह हटाएं और गिरे हुए तरल पदार्थ को तुरंत साफ करें। चादर को धोना और गद्दे की भी समय-समय पर सफाई करना जरूरी है। इसलिए कभी-कभार बिस्तर पर बैठकर खाना खाना कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन इसे रोज की आदत बनाना ठीक नहीं। खाना खाने के लिए अलग जगह रखना न सिर्फ सफाई के लिहाज से बेहतर है, बल्कि खाने के दौरान सही तरीके से बैठने में भी मदद करता है।
जानना जरूरी: लोक अदालत में चालान निपटाना है? पहले ये काम कर लें, वरना पहुंचकर भी हो सकती है परेशानी
ध्यान दें: iPhone खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? एक छोटी सी गलती और डूबा सकती है आपके लाखों रुपये