IRCTC Tour Package: अगर आप भी इस गर्मी कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको गुजरात घूमने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज में आपका ज्यादा खर्चा नहीं आएगा। आप कम खर्चे में गुजरात की महत्वपूर्ण जगहों पर घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी की इस ट्रिप में आपको अहमदाबाद और उसके आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों में घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अम्बाजी के दर्शन का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज की जानकारी खुद आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके दी है। उसने अपने ऑफिशियल ट्वीट में इस टूर पैकेज के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे है, तो आप इस टूर पैकेज के तहत गुजरात की यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया है गुजरात घुमाने का सुनहरा मौका, मात्र 8 हजार रुपये में ले सकेंगे ट्रिप का मजा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 13 May 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन