IRCTC Tour Package Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi: देश-विदेश का भ्रमण कराने के लिए आईआरसीटीसी समय समय पर कई तरह के टूर पैकेज को लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में अगर आप कच्छ का रण और स्टैचू ऑफ यूनिटी देखना चाहते हैं। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कई शानदार जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। कच्छ के रण की गिनती दुनिया के विशालतम साल्ट डेजर्ट में की जाती है। अपने खूबसूरत परिदृश्य के कारण कच्छ का रण बीते कुछ सालों में पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा बिंदू बन चुका है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस खूबसूरत जगह को देखने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको कच्छ का रण और स्टैचू ऑफ यूनिटी घूमने की इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: कच्छ का रण और स्टैचू ऑफ यूनिटी दिखाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रात और 7 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 जनवरी, 2023 को दिल्ली एयरपोर्ट से से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट के कंफर्ट क्लास में करने का मौका मिल रहा है।
इसके अलावा अन्य जगहों पर घुमाने के लिए आपको बस की सुविधा भी मिलेगी। यात्रा के दौरान आपको खानी पीने की चिंता नहीं करनी होगी। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको सिंगल ओक्यूपेंसी के लिए 63,600 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं डबल ओक्यूपेंसी के लिए आपको प्रति व्यक्ति 41,800 रुपये का भुगतान करना है। इसके अलावा ट्रिपल ओक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति किराया 38,750 रुपये है।
SBI: नए साल पर एसबीआई की इस स्कीम में करें 5 हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 3.5 करोड़