IRCTC Ujjain and Indore Tour Package: अगर आप सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको श्रावण मास में दो प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का ये एक हवाई टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों पर घुमाया जाएगा। ऐसे में अगर आप सावन के सीजन में भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करानी चाहिए। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 6 दिन और 5 रातों का है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: सावन में महाकालेश्वर के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन