IRCTC Tour Package: अगर आप नवरात्रि के अवसर पर वैष्णो देवी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको वैष्णो देवी घूमने का मौका मिल रहा है। वैष्णो देवी हिंदुओं का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां पर माता शक्ति के दर्शन करने के लिए आते हैं। माता शक्ति का ये मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो कि कटरा से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। अगर आप नवरात्रि के अवसर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Vaishno Devi Darshan By Uttar S Kranti है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: नवरात्रि में वैष्णो देवी दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, महज 2,845 रुपये है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन