भारत में बड़े पैमाने पर लोग आवागमन के लिए रेलवे से सफर करते हैं। इसी वजह से रेलवे को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। यही नहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय समय पर रेलवे द्वारा कई बदलाव भी किए जाते हैं। इससे यात्रा करते समय पैसेंजर्स को एक शानदार अनुभव मिलता है। इसके अलावा समय समय पर आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए टूर पैकेज भी लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। ये टूर 8 रात और 9 दिनों का होगा। इसकी शुरुआत 19 मार्च से होगी और समाप्ति 27 मार्च को। इसमें यात्री एक स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा करने का लुत्फ लेंगे। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और 3rd एसी होगी। इसमें यात्रा करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 8510 रुपये (स्लीपर क्लास) और 10,400 रुपये (3rd AC) चुकाना होगा। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के साथ कराएगा उत्तर भारत के दर्शन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन