IRCTC Tour Package For Thailand: अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में घुमाया जाएगा। थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया का सुंदर और सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध देश है। यहां के नीले समुद्र, सुंदर बीच और हरे भरे पहाड़ थाईलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। थाईलैंड की खूबसूरती यहां की प्राकृतिक सुंदरता में ही नहीं रची बसी है बल्कि यहां के रंग बिरंगे बाजारों और शहरों में भी है। थाईलैंड की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
IRCTC Tour Package: गर्मी में घूम आइए थाईलैंड, सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा यात्रा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 11 Apr 2025 07:46 PM IST
सार
IRCTC Tour Package For Thailand: यहां के नीले समुद्र, सुंदर बीच और हरे भरे पहाड़ थाईलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। थाईलैंड की खूबसूरती यहां की प्राकृतिक सुंदरता में ही नहीं रची बसी है बल्कि यहां के रंग बिरंगे बाजारों और शहरों में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन