IRCTC Tour Package for North East India: देश-विदेश में स्थित लोकप्रिय स्थानों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप नॉर्थ ईस्ट की सैर करना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास एक शानदार मौका है। नॉर्थ ईस्ट घुमाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत जनवरी में हो रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको शिलांग, चेरापूंजी, काजीरंगा और गुवाहाटी की कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: नॉर्थ ईस्ट की सैर कराने के लिए IRCTC लाया है हवाई टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज का संचालन 25 जनवरी, 2023 से लेकर 31 जनवरी, 2023 तक किया जाएगा।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है खाते में 13वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 7 दिन और 6 रातों तक घुमाया जाएगा। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है।
आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। ठहरने के लिए आपको तीन सितारा होटल मिलेगा। पैकेज के अंतर्गत आपको चेरापूंजी में मॉस्मई गुफा, नोहकलिकाई वाटरफॉल और एलीफेंट वॉटरफॉल, सेवन सिस्टर वाटर फाल्स, शिलांग में स्थित एशिया का सबसे स्वच्छ गांव, डौकी, काजीरंगा नेशनल पार्क, गुवाहाटी में कामाख्या के अलावा कई अन्य लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा।
वहीं बात किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 54,200 रुपये खर्च करने होंगे। दो व्यक्ति के साथ यात्रा करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 39,500 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,600 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।
Indian Railways: ट्रेन यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे स्लीपर क्लास में सफर, नहीं देना होगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज