अगर आप इस सर्दियों के सीजन में किसी खूबसूरत देश में घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज में आपको हिमालय की गोद में बसे एक खूबसूरत देश नेपाल में घुमाया जाएगा। नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता के तो कहने ही क्या? इस देश में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने के लिए आते हैं।
अगर आप रोमांच का लुत्फ उठाने के साथ-साथ प्रकृति का भी अनुभव पाना चाहते हैं तो नेपाल आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। नेपाल की संस्कृति और खानपान भी पर्यटकों के बीच आकर्षण के केंद्र में रहती है। इसके अलावा नेपाल में आपको कई ऐतिहासिक मंदिर भी देखने को मिलेंगे।
2 of 5
बेहद कम पैसे में घूम आएं विदेश, रहने-खाने के साथ मिल रही हैं ये सुविधाएं
- फोटो : Adobe Stock
आईआरसीटीसी ने अपने नेपाल टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। टूर पैकेज में होटल में स्टे से लेकर खाने पीने की व्यवस्था की गई है, इसको लेकर आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द
3 of 5
बेहद कम पैसे में घूम आएं विदेश, रहने-खाने के साथ मिल रही हैं ये सुविधाएं
- फोटो : Adobe Stock
टूर पैकेज का नाम बेस्ट ऑफ नेपाल एक्स दिल्ली है। इस पैकेज में आपकी 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। नेपाल में आपको काठमांडू और पोखरा के लोकप्रिय डेस्टिनेशन में घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 नवंबर को दिल्ली से हो रही है। इस टूर का पैकेज कोड NDO04 है।
PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
4 of 5
बेहद कम पैसे में घूम आएं विदेश, रहने-खाने के साथ मिल रही हैं ये सुविधाएं
- फोटो : Adobe Stock
दिल्ली से नेपाल आपको फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। इसके अलावा नेपाल में आपको बस के जरिए घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के अंतर्गत अकेले सफर करने पर आपको 50,000 रुपये किराये के रूप में देने हैं।
PM Mudra: सरकार की शानदार योजना, बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा इतने लाख रुपये का लोन, ऐसे करें आवेदन
5 of 5
IRCTC Nepal Tour Package
- फोटो : Freepik
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,600 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,000 रुपये है। इस टूर पैकेज को अगर आप बुक करना चाहते हैं तो इस लिंक पर
https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDO04 विजिट कर सकते हैं।
Indian Railways: छठ पूजा के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा एलान