Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
How to Get Refund If Your Train Is Delayed New IRCTC train ticket rules explained in Hindi
{"_id":"690218a6d0aa0c0bdd0acae1","slug":"how-to-get-refund-if-your-train-is-delayed-new-irctc-train-ticket-rules-explained-in-hindi-2025-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: क्या ट्रेन लेट होने पर आप ले सकते हैं रिफंड? जानिए क्या कहता है रेलवे का नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: क्या ट्रेन लेट होने पर आप ले सकते हैं रिफंड? जानिए क्या कहता है रेलवे का नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:24 PM IST
सार
अक्सर देखने को मिलता है कि देश में कई ट्रेनें घंटों लेट चलती हैं। इससे सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोगों की कई योजनाएं बिगड़ जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में हर रोज लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। वहीं त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। अक्सर देखने को मिलता है कि देश में कई ट्रेनें घंटों लेट चलती हैं। इससे सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोगों की कई योजनाएं बिगड़ जाती हैं। ऐसे में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या ट्रेन लेट होने की स्थिति में भारतीय रेलवे यात्रियों को रिफंड देता है?
भारतीय रेलवे ट्रेन के लेट होने की स्थिति में यात्रियों को रिफंड देता है। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने नियम बना रखे हैं। अगर आपकी ट्रेन निर्धारित समय से कुछ घंटे लेट हो जाती है तो इस स्थिति में आप रिफंड ले सकते हैं?
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
रेलवे ने अपने नियमों में इस बारे में स्पष्ट जानकारी दी है कि कितनी देर ट्रेन लेट होने की स्थिति में आप रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। अब सवाल यह है कि ट्रेन के कितने घंटे लेट होने पर आप रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं?
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर कोई ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट हो जाती है, तो इस स्थिति में आप रिफंड का दावा कर सकते हैं। हालांकि, ट्रेन लेट होने की स्थिति में आपको रिफंड क्लेम करने के लिए टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट यानी टीडीआर फाइल करना होगा।
अगर आप ट्रेन लेट होने पर टीडीआर फाइल नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में आपको रिफंड नहीं मिलेगा। आप टीडीआर आसानी से फाइल कर सकते हैं। इसमें आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
टीडीआर फाइल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करना है। आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करने के बाद आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं। टीडीआर फाइल करने के बाद आपको रिफंड मिल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।