IRCTC Tour Package: अगर आप सितंबर महीने में चारधाम यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको चारधाम की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। उत्तराखंड में चार प्रमुख तीर्थ स्थल (केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री) हैं। ये चारों प्रमुख तीर्थ स्थल उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित हैं। इन्हें हिमालय चार धाम के नाम से भी जाना जाता है। हर साल भारत और दुनियाभर से कई तीर्थ यात्री इन पवित्र स्थलों के दर्शन करने के लिए आते हैं। पौराणिक मान्यता है कि हर हिंदू को जीवन में चारधाम यात्रा जरूर करनी चाहिए। अगर आप भी चारधाम यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस चारधाम यात्रा के टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस चारधाम यात्रा टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: IRCTC करा रहा है चारधाम यात्रा, जानें किराये से लेकर यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन