फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए खूबसूरत भूटान, यहां करें टूर पैकेज बुक

Thu, 24 Apr 2025 07:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 07:41 PM IST
सार

IRCTC Tour Package Bhutan: भूटान की गिनती दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। प्राकृतिक रूप से यह देश काफी सुंदर है। यहां के हरियाली से भरे पहाड़ और लोगों की शांतिपूर्ण जीवनशैली देश दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Bhutan From Lucknow 2025 Check Booking Details Of This Package Here
सिर्फ इतने किराये में घूम आइए खूबसूरत भूटान - फोटो : AdobeStock

IRCTC Bhutan Tour Package 2025: अगर आप गर्मी के इस सीजन में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी आपको भूटान घुमाने के लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। भूटान की गिनती दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। प्राकृतिक रूप से यह देश काफी सुंदर है। यहां के हरियाली से भरे पहाड़ और लोगों की शांतिपूर्ण जीवनशैली देश दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। यहां की संस्कृति भी काफी समृद्ध है। भूटान के खानपान के तो कहने ही क्या? अगर आप भूटान घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package Bhutan From Lucknow 2025 Check Booking Details Of This Package Here
सिर्फ इतने किराये में घूम आइए खूबसूरत भूटान - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SIMPLY BHUTAN है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड NLO18 है। इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। 

IRCTC Tour Package Bhutan From Lucknow 2025 Check Booking Details Of This Package Here
सिर्फ इतने किराये में घूम आइए खूबसूरत भूटान - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको भारत से भूटान फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। पैकेज के अंतर्गत आपको पारो, पुनाखा और थिम्पु घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Bhutan From Lucknow 2025 Check Booking Details Of This Package Here
सिर्फ इतने किराये में घूम आइए खूबसूरत भूटान - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 मई, 2025 को लखनऊ से हो रही है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने से लेकर ठहरने सभी चीजों की व्यवस्था टूर पैकेज में की जाएगी। इसके अलावा आपको इस टूर पैकेज में कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

AC Tips: एसी का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें सालों साल चलेगा आपका एसी

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Bhutan From Lucknow 2025 Check Booking Details Of This Package Here
सिर्फ इतने किराये में घूम आइए खूबसूरत भूटान - फोटो : Adobe Stock

अगर बात किराये की करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 1,02,200 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 89,100 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 86,400 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NLO18 पर विजिट करके टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed