IRCTC Nepal Tour Package: अगर आप नेपाल घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हर साल दुनियाभर से हजारों पर्वतारोहियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। नेपाल में आपको चितवन नेशनल पार्क, पोखारा, काठमांडू जैसी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी इन खूबसूरत जगहों पर घूमने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज का नाम NEPAL NIRVANA PACKAGE है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया है नेपाल घुमाने के लिए किफायती टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्चा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन