आईआरसीटीसी समय समय पर श्रद्धालुओं के लिए कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी सिलसिले में उसने तिरुपति बालाजी दर्शन कराने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी का यह एक अफॉर्डेबल टूर पैकेज है। यह पैकेज खासतौर पर मुंबई और आसपास के यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें ट्रेन यात्रा, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन जैसी सभी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। सभी जरूरी सुविधाओं का एक ही जगह शामिल होने से आपको ज्यादा झंझटों का सामना नहीं करना होगा। यह टूर पैकेज कुल 3 रात और 4 दिन का है।
IRCTC: 8,850 रुपये में IRCTC करा रहा तिरुपति बालाजी के दर्शन, रहने खाने से लेकर इन चीजों की होगी व्यवस्था
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:34 PM IST
सार
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji Temple: आईआरसीटीसी ने तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए किफायती टूर पैकेज पेश किया है। इसमें अलग-अलग बजट के अनुसार यात्रियों के लिए किराये के विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन