IRCTC Tirupati Balaji Tour Package 2025: अगर आप अगस्त के महीने में कोई धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। तिरुपति बालाजी मंदिर की गिनती देश के सर्वाधिक देखे जाने वाले मंदिरों में की जाती है। तिरुपति बालाजी का मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में भक्त यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा तिरुपति बालाजी के दर्शन, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 05:34 PM IST
सार
हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में भक्त यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन