प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसे देशभर में आयुष्मान भारत स्कीम के नाम से भी जाना जाता है गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों में करा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया जाता है, जिसे दिखाकर अस्पताल में बिना खर्चे के इलाज कराया जा सकता है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि कुछ अस्पताल आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों से इलाज के पैसे मांगते हैं।
ABY: आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए अस्पताल मांग रहा है आपसे पैसे, तो यहां करें शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 22 Jun 2025 07:09 PM IST
सार
आयुष्मान पैनल में शामिल कोई अस्पताल अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए पैसे मांगता है तो यह नियमों के खिलाफ है। योजना के अंतर्गत अस्पतालों को यह निर्देश दिया गया है कि वह आयुष्मान कार्डधारकों से कोई पैसे न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन