फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सस्ते में घूम आइए थाईलैंड, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इन जगहों की कराई जाएगी सैर

Fri, 14 Feb 2025 08:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 08:22 PM IST
सार

थाईलैंड की गिनती दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और समुद्री बीच देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package From Jaipur 2025 Check Fare Price And Booking Details
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं, तो यह पैकेज खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड घुमाने के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत थाईलैंड में घुमाया जाएगा। थाईलैंड का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में कई चीजें आती हैं, जैसे खूबसूरत मार्केट, सुंदर बीच, नाइटलाइफ आदि।

थाईलैंड की गिनती दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और समुद्री बीच देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी थाईलैंड घूमने की सोच रहे हैं, तो इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Thailand Tour Package From Jaipur 2025 Check Fare Price And Booking Details
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC THAILAND EX JAIPUR है। इसका पैकेज कोड NJO05 है। इस थाईलैंड टूर पैकेज में आपकी यात्रा कुल 5 रातों और 6 दिनों तक कराई जाएगी। 

IRCTC Thailand Tour Package From Jaipur 2025 Check Fare Price And Booking Details
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 मार्च, 2025 को जयपुर से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। थाईलैंड पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package From Jaipur 2025 Check Fare Price And Booking Details
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भारत से थाईलैंड फ्लाइट के माध्यम से ले जाया जाएगा। वहीं दूसरी जगहों पर घुमाने के लिए बस का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package From Jaipur 2025 Check Fare Price And Booking Details
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले सफर करने पर आपको 62,845 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 54,710 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति किराया 54,710 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed