PM Surya Ghar Yojana Electricity Bill Zero: देश में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उनसे लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। इसी कड़ी में 15 फरवरी 2024 को भारत सरकार ने एक योजना की शुरुआत की जिसका नाम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के घरों में सोलर पैनल लगाए जाते हैं और इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ लोगों को इस योजना से जोड़ना है।
{"_id":"67af2e454690016e6b0a4d49","slug":"pm-surya-ghar-yojana-beneficiary-list-know-government-report-peoples-electricity-bill-is-zero-2025-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Ghar Yojana: इतने लोगों का बिजली बिल हो गया है जीरो, लाभ लेने के लिए आप भी ऐसे कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Surya Ghar Yojana: इतने लोगों का बिजली बिल हो गया है जीरो, लाभ लेने के लिए आप भी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Fri, 14 Feb 2025 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 14 Feb 2025 05:31 PM IST
सार
Surya Ghar Yojana Registration Process In Hindi: पीएम सूर्य घर योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाए जाते हैं। वहीं, अब सरकार ने जानकारी दी है कि लाखों लोगों के बिजली के बिल जीरो हो गए हैं।
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम सूर्य घर योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कितने लोगों का बिल हुआ है जीरो?
- सूर्य घर योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुडे हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। वहीं, अब सरकार की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक 8 लाख 40 हजार परिवारों को इस योजना के अंतर्गत लाभ मिला है। जारी किया आंकड़ा 27 जनवरी 2025 तक है। सरकार ने अब तक सब्सिडी में 4308.66 करोड़ रुपये दिए हैं। दूसरी तरफ सरकार का इस योजना से लोगों को जोड़ने का लक्ष्य वर्ष 2027 तक 1 करोड़ है।
पीएम सूर्य घर योजना।
- फोटो : Adobe Stock
आप भी जुड़ सकते हैं योजना से
स्टेप नंबर 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आप भी पीएम सूर्य घर योजना से जुड़कर लाभ ले सकें तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना है
- यहां पर जाकर आपको रजिस्ट्रेशन करवाना है
- फिर आपको अपनी कुछ जानकारियां यहां दर्ज करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
- आपको यहां आवेदन फॉर्म भरना होता है जिसमें अपनी जानकारियां भरनी हैं
- फिर आपके फॉर्म भरने के बाद आपको डिस्कॉम से अप्रूवल मिलता है
- अप्रूवल मिलने के बाद आपके घर में सोलर पैनल लगाया जाता है
- जैसे ही सोलर पैनल लग जाता है तो इसके बाद आपको नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होता है
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
- अब जब आपके वहां नेट मीटर लग गया है तो फिर डिस्कॉम कंपनी का इंस्पेक्शन होता है
- इसके बाद आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाता है
- फिर आपको अपने बैंक खाते की जानकारी जमा करनी होती है जैसे, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि
- बैंक खाते की जानकारी देने के 30 दिन के भीतर आपके बैंक खाते में सब्सिडी का पैसा पहुंच जाता है।