फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tatkal Ticket: इस खास ट्रिक से मिल सकता है कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, घर बैठे हो जाएगा काम

Thu, 26 May 2022 09:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 May 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Tatkal Fast Booking Tricks Know How to Book Tatkal Ticket Online News in Hindi
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

आपको कभी न कभी किसी न किसी वजह से एक जगह से दूसरी जगह पर सफर करना पड़ता होगा। ऐसे में लोग अपनी सुविधानुसार यात्रा करते हैं। यात्री ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। खाने से लेकर सोने तक की व्यवस्था और शौचालय का प्रबंध लोगों की यात्रा को सुगम बनाता है। लेकिन ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोगों को पहले से टिकट बुक करना पड़ता है। जबकि अगर आपको अचानक कहीं की यात्रा करनी पड़ती है तो आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करके अपनी यात्रा कर सकते हैं। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोग इस वजह से भी परेशान रहते हैं कि उन्हें यहां भी कंफर्म तत्काल टिकट नहीं मिल पाती है। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

IRCTC Tatkal Fast Booking Tricks Know How to Book Tatkal Ticket Online News in Hindi
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे बुक हो सकता है तत्काल ट्रेन टिकट

  • अगर आप कहीं यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यात्रा करने से 24 घंटे पहले ही टिकट बुक करना होता है। दरअसल, एसी क्लास के लिए आप सुबह 10 बजे और नॉन एसी क्लास के लिए 11 बजे तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। ये टिकट अगले दिन के लिए बुक होती है। उदाहरण के लिए अगर आप 25 मई को टिकट बुक कर रहे हैं, तो आप इस टिकट पर 26 मई को यात्रा कर सकते हैं।
IRCTC Tatkal Fast Booking Tricks Know How to Book Tatkal Ticket Online News in Hindi
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

इस फीचर का करें इस्तेमाल

  • जब आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए लॉगिन करते हैं, तो इस दौरान टिकट कम होती है और बुक करने वाले लोग ज्यादा होते हैं। ऐसे में सभी को कंफर्म टिकट मिलना नामुमकिन होता है। इसलिए आपको तत्काल टिकट बुक करते समय मास्टरलिस्ट फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tatkal Fast Booking Tricks Know How to Book Tatkal Ticket Online News in Hindi
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे करता है काम

  • बात अगर इस फीचर के काम की करें, तो आप इस मास्टरलिस्ट फीचर के जरिए कम समय में अपनी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भर सकते हैं। वहीं, आप जानकारी को बार-बार भरने की प्रक्रिया से भी बच जाते हैं। ऐसे में आप समय पर कंफर्म टिकट बुक कर पाते हैं।
विज्ञापन
IRCTC Tatkal Fast Booking Tricks Know How to Book Tatkal Ticket Online News in Hindi
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ई-वॉलेट का इस्तेमाल करें

  • तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको ई-वॉलेट का इस्तेमाल करना चाहिए। बैंक की जानकारी और ओटीपी भरने में समय लगता है। इसलिए आप ई-वॉलेट से पेमेंट करते समय कंफर्म टिकट पा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed