IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024: अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दक्षिण पूर्व एशिया के दो खूबसूरत देश सिंगापुर और मलेशिया में घूमने का मौका मिल रहा है। सिंगापुर और मलेशिया दोनों देश भौगोलिक रूप से काफी करीब हैं। इस कारण ये दोनों देश इतिहास, संस्कृति और अर्थव्यवस्था के मामले में कई स्तरों पर एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। इन दोनों देशों में आपको कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता और स्वादिष्ट भोजन देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत सिंगापुर और मलेशिया की सैर, मिल रही ये सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन