फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजमेर, बीकानेर से लेकर राजस्थान की इन शानदार जगहों पर घुमाने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Fri, 06 Sep 2024 05:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Royal Rajasthan Tour Package From Vishakhapatnam Fare Price Check Complete Tour Details Here
IRCTC Royal Rajasthan Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Royal Rajasthan Tour Package: अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको राजस्थान की शानदार जगहों पर घूमने का मिल रहा है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर आदि जगहों पर घुमाया जाएगा। यहां आपको कई ऐतिहासिक जगहें भी देखने को मिलेंगी। जैसलमेर को थार रेगिस्तान के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। यह राजस्थान के चमकदार शाही शहरों से थोड़ी दूरी पर स्थित है। इसके अलावा राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, शानदार किलों और हवेलियों के लिए भी काफी मशहूर है। राजस्थान की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Royal Rajasthan Tour Package From Vishakhapatnam Fare Price Check Complete Tour Details Here
IRCTC Royal Rajasthan Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN TOUR EX VISHAKHAPATNAM है। इसका पैकेज कोड SCBA57 है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 9 रातों और 10 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Royal Rajasthan Tour Package From Vishakhapatnam Fare Price Check Complete Tour Details Here
IRCTC Royal Rajasthan Tour Package - फोटो : Istock

इस पैकेज की शुरुआत 12 सितंबर, 2024 को विशाखापट्टनम से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकजे है। पैकेज के अंतर्गत आपको अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, पुष्कर और उदयपुर घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Royal Rajasthan Tour Package From Vishakhapatnam Fare Price Check Complete Tour Details Here
IRCTC Royal Rajasthan Tour Package - फोटो : Istock

पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी चीजों का इंतजाम किया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Royal Rajasthan Tour Package From Vishakhapatnam Fare Price Check Complete Tour Details Here
IRCTC Royal Rajasthan Tour Package - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको  62,150 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,675 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 44,235 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed