फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में रामलला के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए किराया

Sun, 08 Dec 2024 04:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 04:01 PM IST
सार

इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि हिंदुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है।

विज्ञापन
IRCTC Ram Lalla Darshan Ayodhya Tour Package 2024 From Delhi Check Fare Price And Other Details
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी धार्मिक जगह पर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि हिंदुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। हर साल देश-दुनिया से बड़ी संख्या में भक्त यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। पवित्र सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी में आपको कई धार्मिक स्थान देखने को मिलेंगे। वाल्मीकि रामायण और अन्य धार्मिक ग्रंथो में अयोध्या को राम के शासन काल के लिए प्रसिद्ध रामराज्य के रूप में चित्रित किया गया है। ऐसे में राम जन्मभूमि के दर्शन करने के इस टूर पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में लिए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Ram Lalla Darshan Ayodhya Tour Package 2024 From Delhi Check Fare Price And Other Details
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 1 रात और 2 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड NDR012 है। 

Ayushman Card: क्या देश के सभी अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज, जानिए नियम

IRCTC Ram Lalla Darshan Ayodhya Tour Package 2024 From Delhi Check Fare Price And Other Details
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : Adobe Stock

इस पैकेज की शुरुआत 13 दिसंबर 2024 को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा ट्रेन के माध्यम से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर यात्रा कराने के लिए कैब की व्यवस्था की जाएगी। 

Rights: पत्नी की संपत्ति में पति के क्या अधिकार हैं? पत्नी की बिना अनुमति के उसकी संपत्ति को बेच सकता है पति?

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Ram Lalla Darshan Ayodhya Tour Package 2024 From Delhi Check Fare Price And Other Details
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : AdobeStock

पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

How To Become Crorepati: 66 रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, ये रहा पूरा गणित

विज्ञापन
IRCTC Ram Lalla Darshan Ayodhya Tour Package 2024 From Delhi Check Fare Price And Other Details
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 16,020 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 11,040 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 9,510 रुपये है। 

Water Heater: बिजली और गैस से पानी को गर्म करने की बजाए, घर लाएं यह खास सोलर वॉटर हीटर, पैसों की होगी बचत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed