फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा कश्मीर में 5 रातों और 6 दिनों की सैर, जानें कब और कहां से हो रही टूर पैकेज की शुरुआत

Thu, 28 Aug 2025 08:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 08:17 PM IST
सार

यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और बर्फ से ढके पहाड़ों के तो कहने ही क्या? कश्मीर में घूमते हुए आपको एक अलग तरह की खूबसूरती का अनुभव मिलता है। यहां के हरे भरे मैदान, झीलें और नदियां कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package From Patna 2025 Check Price And Booking Details In Hindi
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप सितंबर महीने में देश की किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपको कश्मीर घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और बर्फ से ढके पहाड़ों के तो कहने ही क्या? कश्मीर में घूमते हुए आपको एक अलग तरह की खूबसूरती का अनुभव मिलता है। यहां के हरे भरे मैदान, झीलें और नदियां कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। कश्मीर की डल झील पर तैरते शिकारे, बर्फीली चोटियों के बीच चमकती सूरज की किरणें ये सब मिलकर इस तरह के नजारे बनाते हैं, जो किसी भी सैलानी की आंखों में बस जाएं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस कश्मीर टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -  

IRCTC Kashmir Tour Package From Patna 2025 Check Price And Booking Details In Hindi
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम JANNAT-E-KASHMIR है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी ने पहले से आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था कर रखी है। आईआरसीटीसी के इस टूर का पैकेज कोड EPA018 है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

IRCTC Kashmir Tour Package From Patna 2025 Check Price And Booking Details In Hindi
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकज की अवधि 5 रातों और 6 दिनों की है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 3 सितंबर, 2025 को पटना से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं अन्य जगहों पर आपको घुमाने के लिए बस का इंतजाम किया जाएगा। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package From Patna 2025 Check Price And Booking Details In Hindi
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। वहीं कई और तरह की सुविधाएं भी इस पैकेज में शामिल हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package From Patna 2025 Check Price And Booking Details In Hindi
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो अकेले सफर करने पर आपको 51,860 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 42,830 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। वहीं तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 41,560 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।  

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed