भारत की पहचान उसकी संस्कृति और आस्था के साथ जुड़ी है। वहीं बात जब धार्मिक यात्रा की आती है तो सबसे पहले दिमाग में उत्तर प्रदेश के काशी, प्रयागराज और अयोध्या का नाम सबसे पहले आता है। ये तीनों पवित्र स्थान हमारी आस्था, अध्यात्म और ऐतिहासिक महत्व का केंद्र हैं। वाराणसी की गिनती भारत के प्राचीन शहरों में की जाती है। यहां गंगा घाट पर होने वाली आरती व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है। वहीं प्रयागराज त्रिवेणी संगम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। पिछले साल राम मंदिर का निर्माण होने के बाद बड़ी संख्या में देश-दुनिया से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। अगर आप इन तीनों पवित्र स्थानों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।
IRCTC: सस्ते में कर आइए काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:32 PM IST
सार
ये तीनों पवित्र स्थान हमारी आस्था, अध्यात्म और ऐतिहासिक महत्व का केंद्र हैं। वाराणसी की गिनती भारत के प्राचीन शहरों में की जाती है। यहां गंगा घाट पर होने वाली आरती व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन