देश में एक बड़ी आबादी सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। देश में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। किसानों की मेहनत और लगन ही देश में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम करती है। हालांकि, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता। खेती में बढ़ते खर्च और प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई बार किसानों को आर्थिंक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर किसान छोटी-मोटी कृषि जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिलेगा 21वीं किस्त का लाभ और किन्हें नहीं? जानिए यहां
इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 20 किस्तें जारी कर चुकी है। वहीं कई किसान यह जानना चाहते हैं कि 21वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा और किन्हें नहीं? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?
- वे किसान जिन्होंने ई-केवाईसी और भू सत्यापन नहीं कराया है, उनको अगली आने वाली 21वीं किस्त नहीं मिलेगी।
- अगर आप किस्त का लाभ पाना चाहते हैं तो ये दो जरूरी कार्य जल्द से जल्द करा लें।
- आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर विजिट करके ई-केवाईसी करा सकते हैं।
PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
- वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी दर्ज की थी, उन्हें भी अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर आप बिना रुकावट इस स्कीम का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको योजना में दर्ज गलत जानकारी को तुरंत ठीक कर लेना चाहिए।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
- अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आपकी 21वीं किस्त अटक सकती है।
Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत