IRCTC ipay: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। किसी दूसरे साधनों के मुकाबले भारतीय ट्रेन ज्यादा सुरक्षित और सुगम विकल्प है। इसी वजह से दूसरे साधनों की अपेक्षा लोग ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। आज के इस डिजिटल दौर में लोग अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट की बुकिंग करा रहे हैं। वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि ऑनलाइन टिकट को बुकिंग करने में यूजर्स का काफी समय लगता है। इसके अलावा कैंसिलेशन पर टिकट का रिफंड भी काफी समय बाद आता है। ऐसे में टिकट बुकिंग की प्रोसेस को और भी तेज और सिक्योर करने के लिए आईआरसीटीसी ने एक खास एप को लॉन्च किया है। इस एप्लीकेशन का नाम IRCTC ipay एप है। इस एप की मदद से आप तुरंत ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको टिकट कैंसिलेशन पर तुरंत रिफंड भी मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं IRCTC ipay एप पर टिकट बुकिंग की प्रोसेस के बारे में -
IRCTC iPay App: मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, कैंसिलेशन पर मिलता है तुरंत रिफंड, जानें IRCTC के इस खास एप के बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन