फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा गंगा रामायण यात्रा, जानिए किराये से लेकर टूर से जुड़ी जरूरी जानकारी

Mon, 05 Jun 2023 05:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Ganga Ramayan Tour Package Check Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: रामायण का हिंदू पौराणिक धर्म ग्रंथों में एक विशेष महत्व है। रामायण, महाकाव्य होने के साथ साथ हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं से भी संबंधित है। जीवन के साथ साथ रामायण हमारी संस्कृति में भी रचा बसा है। रामायण अत्याचार पर सदाचार की जीत है। इसमें वर्णित समाहित ज्ञान को आत्मसात करके हम भारतीय संस्कृति को संरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप रामायण से जुड़े प्रमुख स्थानों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर घूमने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज में आपको आईआरसीटीसी द्वारा कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Ganga Ramayan Tour Package Check Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी की इस यात्रा का नाम गंगा रामायण यात्रा है। इसकी शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। 

IRCTC Ganga Ramayan Tour Package Check Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Pixabay

पैकेज के अंतर्गत आपको नैमिषारण्य, प्रयागराज, सारनाथ और वाराणसी घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Ganga Ramayan Tour Package Check Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के साथ यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी होगी। टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था करेगा। 

विज्ञापन
IRCTC Ganga Ramayan Tour Package Check Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 36,850 रुपये का भुगतान करना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 29,900 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 28,200 रुपये लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed