फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Fraud: आईपीएल फाइनल मैच देखने के चक्कर में आप न कर बैठें ये गलती, वरना गंवा बैठेंगे जिंदगीभर की कमाई

Tue, 03 Jun 2025 12:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:07 PM IST
सार

IPL Fraud Ticket Alert: इस बार आईपीएल-2025 का फाइनल 3 जून को होना है। ऐसे में हर क्रिकेट प्रेमी चाहता है कि उसे फाइनल मैच देखने का टिकट मिल जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल टिकट के नाम पर कई फ्रॉड भी होते हैं जिनसे आपको बचकर रहना है।

विज्ञापन
IPL 2025 Ticket Scam Alert Avoid these common mistakes and fake offers that can drain your savings
आईपीएल मैच के फाइनल की टिकट को लेकर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : ANI

IPL 2025 Ticket Scam: अगर आप क्रिकेट प्रेमी है तो मौजूदा समय में आपकी नजर आईपीएल-2025 के बचे हुए मैचों और फाइनल मैच की तरफ ही होगी। लोग चाहते हैं कि उनकी पसंदीदा टीम फाइनल का मैच खेले और वो इसके गवाह बने यानी स्टेडियम में बैठकर फाइनल मैच देखें। इस बार आईपीएल- 2025 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऐसे में लगभग हर क्रिकेट प्रेमी चाहता है कि उसको फाइनल मुकाबला देखने का टिकट कैसे भी करके मिल जाए। पर यहां पर एक बात का ध्यान रखना है कि आप आईपीएल के फाइनल मुकाबले का टिकट खरीदिए, लेकिन ये भी जान लीजिए कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

IPL 2025 Ticket Scam Alert Avoid these common mistakes and fake offers that can drain your savings
आईपीएल मैच के फाइनल की टिकट को लेकर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

फ्रॉड से बचना है तो न करें ये गलतियां:-

पहली गलती

  • जालसाज लोगों को टिकट के नाम पर ठगने के लिए उन्हें कई कॉन्टेस्ट के लिंक भेजते हैं और इन पर क्लिक करके मैच टिकट जीतने जैसी बातें कही जाती हैं। ऐसे में आपको इन लिंक से सावधान रहना है और बिना जांच-परख के इन पर क्लिक नहीं करना है। वरना लिंक पर क्लिक करते ही आपके साथ ठगी हो सकती है।
IPL 2025 Ticket Scam Alert Avoid these common mistakes and fake offers that can drain your savings
आईपीएल मैच के फाइनल की टिकट को लेकर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी गलती

  • कई बार जालसाज लोगों को व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते हैं और उन्हें मैच टिकट देने की बातें होती हैं। इसमें ठग आपसे ब्लैक में टिकट देने की बात कहते हैं, लेकिन यहां संभल जाएं क्योंकि ये आपसे पैसे ले लेंगे और आपको मैच टिकट भी नहीं देंगे या देंगे तो वो टिकट फेक हो सकती हैं। इसलिए ऐसी गलती न करें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Ticket Scam Alert Avoid these common mistakes and fake offers that can drain your savings
आईपीएल मैच के फाइनल की टिकट को लेकर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी गलती

  • आपके पास फाइनल मैच के टिकट देने के लिए फर्जी कॉल आ सकता है जिसमें आपसे आपकी कुछ जानकारी ली जाती हैं और फिर आपसे कहा जाता है कि आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आया है जिसे बताएं। ऐसी गलती कभी न करें, क्योंकि ओटीपी देते ही आपके साथ ठगी हो सकती है। इसलिए कभी किसी को ओटीपी न दें।
विज्ञापन
IPL 2025 Ticket Scam Alert Avoid these common mistakes and fake offers that can drain your savings
आईपीएल मैच के फाइनल की टिकट को लेकर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

टिकट चाहिए, तो ये काम करें

  • अगर आपको आईपीएल फाइनल मैच का टिकट लेना है तो सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। इसके अलावा अगर आप कहीं से टिकट खरीदने की कोशिश करते हैं, तो आपके साथ फ्रॉड होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। इसलिए ऐसी गलती न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed