फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: आईपीएल फाइनल की वजह से आसमान छू रहे फ्लाइट के दाम, जानें कहां कर सकते हैं आप शिकायत

Tue, 03 Jun 2025 11:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Jun 2025 11:57 AM IST
सार

IPL Final Ke Liye Flight Ticket Huye Mehange: आज यानी 3 जून 2025 को आईपीएल-2025 का फाइनल मैच खेला जाना है जिसके लिए अहमदाबाद की फ्लाइट के दाम आसमान छू रहे हैं।

विज्ञापन
Flight tickets became expensive due to IPL final match Ke Liye Flight Ticket Huye Mehange
IPL फाइनल की वजह से फ्लाइट्स टिकट हुए महंगे। - फोटो : X/@IPL

IPL 2025 Final Ahmedabad Flight Fare: दुनिया के आप किसी भी कोने में चले जाएं तो आपको कोई न कोई क्रिकेट प्रेमी तो मिल ही जाता है। लोग एक बार को अपना काम छोड़ सकते हैं, लेकिन मैच देखना नहीं। टी-20 और वनडे मैचों के अलावा लोग आईपीएल को भी काफी पसंद करते हैं। इस साल खेले जा रहे आईपीएल-2025 का आज यानी 3 जून 2025 को फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।



ये भी पढ़ें:- IPL Fraud: आईपीएल फाइनल मैच देखने के चक्कर में आप न कर बैठें ये गलती, वरना गंवा बैठेंगे जिंदगी भर की कमाई

इस खिताबी मुकाबले को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद पहुंच चुके हैं और कई अब भी जा रहे हैं। इसी बीच एयरलाइंस ने फ्लाइट्स का इतना किराया बड़ा दिया है कि कई क्रिकेट प्रेमियों को अपना प्लान कैंसिल तक करना पड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं जब फ्लाइट्स मनमाना किराया बढ़ा दे तो बतौर यात्री आप कहां और कैसे इसकी शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Flight tickets became expensive due to IPL final match Ke Liye Flight Ticket Huye Mehange
IPL फाइनल की वजह से फ्लाइट्स टिकट हुए महंगे। - फोटो : Adobe Stock

कितना किराया बढ़ा है?

  • अगर आपको आज 3 जून को दिल्ली से अहमदाबाद जाना है तो इसके लिए आपको 13 से 15 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। यही नहीं, कई एयरलाइंस ने तो इससे भी ज्यादा किराया बढ़ा दिया है जो 25 हजार रुपये तक भी है, जिसके कारण कई लोग फाइनल मुकाबला देखने अहमदाबाद नहीं जा पा रहे।
Flight tickets became expensive due to IPL final match Ke Liye Flight Ticket Huye Mehange
IPL फाइनल की वजह से फ्लाइट्स टिकट हुए महंगे। - फोटो : Adobe Stock

कितना होता है आमतौर पर किराया?

  • दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली आज की फ्लाइट्स का किराया 25 हजार रुपये तक भी है। जबकि, ये समझें कि अगर ये आम दिन होता यानी कोई आईपीएल मैच नहीं होता तो आम दिन में इन्हीं फ्लाइट्स का किराया 2500 रुपये से 5 हजार रुपये तक के बीच रहता है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि एयरलाइंस कितने पैसे आपसे वसूल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flight tickets became expensive due to IPL final match Ke Liye Flight Ticket Huye Mehange
IPL फाइनल की वजह से फ्लाइट्स टिकट हुए महंगे। - फोटो : Adobe Stock

आप कर सकते हैं शिकायत

  • ऐसा पहली बार नहीं कि एयरलाइंस ने इतना किराया बढ़ा दिया हो। इससे पहले प्रयागराज में लगे महाकुंभ के दौरान भी कई एयरलाइंस ने किराए में काफी बढ़ोतरी कर दी थी जिसकी वजह से यात्रियों को अपने प्लान कैंसिल तक करने पड़े थे। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कोई एयरलाइंस इतना किराया बढ़ाती है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं, ये आपका अधिकार होता है।
विज्ञापन
Flight tickets became expensive due to IPL final match Ke Liye Flight Ticket Huye Mehange
IPL फाइनल की वजह से फ्लाइट्स टिकट हुए महंगे। - फोटो : Adobe Stock

यहां कर सकते हैं शिकायत

  • एयरलाइंस के किराया बढ़ाने के खिलाफ यात्री शिकायत कर सकते हैं। आप कंज्यूमर प्रोटक्शन फार्म में अपनी शिकायत कर सकते हैं
  • आप नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन www.consumerhelpline.gov.in  पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed