Investment Tips: एक तरफ जहां आज कई लोगों का झुकाव स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टोकरेंसी की तरफ बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जो रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट के विकल्प की तलाश करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ कुछ बैंकों की लिस्ट साझा करने जा रहे हैं। यहां आप अपने पैसों की आरडी कराकर मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। यहां निवेश किए गए आपके पैसों पर किसी प्रकार का बाजार जोखिम नहीं होगा।
आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे पूरी तरह सुरक्षित होंगे। रेकरिंग डिपॉजिट इन्वेस्टमेंट की गिनती सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में की जाती है। फिक्स्ड डिपॉजिट में जहां आपको एकमुश्त पैसों को जमा करना होता है। वहीं रेकरिंग डिपॉजिट में आपको नियमित अंतराल पर पैसों को जमा करना होता है। मैच्योरिटी के समय आपको ब्याज सहित पूरे पैसे मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बैंको के बारे में जहां आपको आरडी पर सबसे अच्छी ब्याज दर मिल रही हैं।
2 of 5
Bank RD Interest Rate
- फोटो : Istock
आईसीआईसीआई बैंक
यहां आपको 6 महीनों से लेकर 10 सालों तक आरडी करने का विकल्प मिलता है। हालांकि, समय समय पर आरडी पर मिलने वाली ब्याज दरों को संशोधित किया जाता रहता है। मौजूदा वक्त में यहां सामान्य आरडी पर 5.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरडी पर 6.50 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
3 of 5
Bank RD Interest Rate
- फोटो : Istock
एचडीएफसी बैंक
हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने अपनी आरडी की ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। वर्तमान समय में इस बैंक में आरडी कराने पर सामान्य लोगों को अधिकतम 5.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
4 of 5
Bank RD Interest Rate
- फोटो : istock
कोटक महिंद्रा बैंक
ये बैंक ग्राहकों को 6 महीने से लेकर 10 वर्षों के लिए आरडी करने का विकल्प देता है। यहां सामान्य नागरिकों को आरडी पर 5.90 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.40 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
5 of 5
Bank RD Interest Rate
- फोटो : istock
आरबीएल बैंक
इस बैंक में आरडी कराने पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। आप बताए गए इन बैंकों में अपनी पसंद के अधार पर किसी भी आरडी में निवेश कर सकते हैं।