एक अच्छे भविष्य के लिए हम सभी लोग निवेश करते हैं। अगर आप भी लॉन्ग टर्म के लिए किसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में बतान वाले हैं, जहां इन्वेस्ट करने पर आपको बंपर रिटर्न मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से -
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम
पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम निवेश करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। अगर आप अपने पैसों को इस स्कीम में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं, तो इसमें आपको हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 10 सालों तक करना है। इस योजना में मौजूदा वक्त पर 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। ऐसे में अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको दस सालों के बाद मैच्योरिटी पर कुल 16 लाख 28 हजार रुपये मिलेंगे।
2 of 7
इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको मिलेगा बंपर रिटर्न
- फोटो : Istock
श्रम योगी मानधन योजना
अगर आप असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपके लिए ये एक अच्छी स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
3 of 7
इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको मिलेगा बंपर रिटर्न
- फोटो : istock
म्यूचुअल फंड एसआईपी
लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी एक शानदार विकल्प है। अगर आप एक लंबी अवधि के लिए एक अच्छे निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। म्यूचुअल फंड निवेश में आपको बैंक एफडी या किसी सरकारी स्कीम से ज्यादा का रिटर्न मिलता है। हालांकि, निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार पर निर्भर करता है।
4 of 7
इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको मिलेगा बंपर रिटर्न
- फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इसमें आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।
5 of 7
इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको मिलेगा बंपर रिटर्न
- फोटो : Istock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं, तो निवेश के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एक अच्छा विकल्प है। मौजूदा वक्त में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप 5 साल निवेश करके 14 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।