How To Reduce Electricity Bill: अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस साल पड़ रही भीषण गर्मी पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में एसी और कूलर को चला रहे हैं। एसी कूलर जैसे उपकरणों को चलाने पर घर में ज्यादा बिजली बिल की खपत होती है, जिसका सीधा असर बिल का भुगतान करते समय हमारी जेब पर पड़ता है। अगर आप भी गर्मियों के सीजन में आने वाले ज्यादा बिजली के बिल से परेशान हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको अगर आप फॉलो करते हैं तो आपके घर पर ज्यादा बिजली का बिल नहीं आएगा। ये टिप्स बिजली बिल को बचाने के रामबाण उपाय हैं। अगर आप आगे बताए गए उपायों को फॉलो करते हैं, तो आपके घर में बिजली बिल की खपत कम होगी। ऐसे में आप अच्छी मात्रा में पैसों की बचत कर सकेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में -
Electricity Saving Tips: बचाना चाहते हैं गर्मियों में बिजली का बिल, तो फॉलो करें ये टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट डिवाइस का करें उपयोग
आप अपने घरों में स्मार्ट डिवाइस का उपयोग करके अधिक मात्रा में आने वाले बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर में स्मार्ट एसी, स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट फैन या स्मार्ट टीवी का उपयोग करना होगा। स्मार्ट डिवाइस को उपयोग करने पर बिजली बिल की खपत काफी कम होती है।
ऐसे में अगर आप इन डिवाइस का उपयोग अपने घर में करते हैं, तो आपके घर का बिजली बिल काफी कम आएगा। इससे आप अच्छी मात्रा में पैसों की बचत कर सकेंगे।
नॉर्मल बल्ब का करें उपयोग
अगर आप अपने घर में पुराने फिलामेंट वाले येलो लाइट बल्ब का उपयोग करते हैं, तो आपको ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। इस बल्ब का उपयोग करने पर घर में बिजली बिल की खपत ज्यादा होती है। आप इसकी जगह एलईडी बल्ब का उपयोग कर सकते हैं। एलईडी बल्ब नॉर्मल येलो लाइट बल्ब की तुलना में अधिक रोशनी देता है। इसके अलावा वह बिजली की खपत भी काफी कम करता है।
एसी के टेम्परेचर को रखें नियमित
अगर आपके घर में एसी लगा हुआ है। इस स्थिति में आपको उसका टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस पर रखना चाहिए। अगर आप लो टेम्परेचर पर एसी का उपयोग करते हैं, तो ऐसा करने पर वह ज्यादा बिजली बिल की खपत करता है। आप अपने एसी में टाइमर भी सेट कर सकते हैं। ऐसा करने पर रूम ठंडा होते ही आपका एसी अपने आप बंद हो जाएगा। इस कारण ज्यादा बिजली बिल की खपत नहीं होगी।